सिवान में सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली, 6 मई को ज्वेलरी दुकान में हुई थी 20 लाख की लूट

सिवाल पुलिस ने जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ज्लेवरी लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में आरोपी को दोनों पैरों में गोली लगी है।

सिवान में सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर,  दोनों पैर में लगी गोली, 6 मई को ज्वेलरी दुकान में हुई थी 20 लाख की लूट
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सिवान:बिहार के सिवान में एक बार फिर से एनकाउंटर हुआ है। सिवाल पुलिस ने जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ज्लेवरी लूट कांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में आरोपी को दोनों पैरों में गोली लगी है। अपराधी अंकित कुमार सिंह के दोनों पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया है।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अपराधी पर गोली चलाई है। जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ज्वैलरी दुकान से 20 लाख की ज्वैलरी की लूट हुई थी।जिसका मुख्य आरोपी है घायल अपराधी अंकित कुमार सिंह।

सीवान पुलिस टीम ने मैरवा थाना क्षेत्र में एनकाउंटर की कार्रवाई की है। घायल अपराधी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि आरोपी 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित एक सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की लूटकांड में शामिल था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके दोनों घुटनों में गोली मार दी।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। घायल अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने 6 मई को जामापुर बाजार की ज्वेलरी दुकान की पड़ताल के दौरान अंकित सिंह का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिल गई कि अंकित ही इस लूटकांड का मास्टरमाइंड है। इसके बाद पुलिस ने उसे रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घेर लिया। इसी दौरान भागने के क्रम में पुलिस ने उस पर गोलियां चलाईं।

सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूटकांड का आरोपी मैरवा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को एक्टिव किया गया और पीछा करने के दौरान तितरा बाजार से बंका मोड़ जाने वाले रास्ते में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों घुटनों में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली दोनों घुटनों को पार कर गई थी और युवक की स्थिति सामान्य थी।